mahashivratriबरेली, 7 मार्च। महाशिवरात्रि पर सोमवार को शहर में जगह-जगह हर-हर, बम-बम और ऊं नमः शिवाय के जयकारों से गूंज उठा। कहीं कांवर लाते भक्त तो कहीं हाथों में गंगाजली और फूल-बेलपत्र लेकर मंदिर जाती भक्तों की टोलियां। सारा शहर शिवमय हो गया था। शहर भर के सभी नाथ मंदिरों में प्रातः काल से लेकर देर रात तक भक्तों का तांता लगा रहा। कई मंदिरों में रातभर पूजन कार्यक्रम चलते रहे। भक्तों ने अपने आराध्य भगवान शिव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के शुभ विवाह के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस बार यह महापर्व सोमवार को होने से इसका महत्व और अधिक हो गया था। सोमवार को ब्रह्म मुहूर्त से ही शिववालयों में भक्तों की लम्बी लम्बी कतारें लगना शुरू हो गई। मन्दिर के बाहर लगी दुकानों पर बेलपत्र एवं पूजन सामग्री को खरीदने के लिए भक्तों की भीड़ नजर आई। मन्दिरों में भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी पुख्ता इंतजाम किए थे। सिविल पुलिस, होमगार्ड और पीएसी के सशस्त्र जवनों सहित महिला पुलिस बल को भी मन्दिरों तथा मन्दिरों के आसपास तैनात किया गया था।

प्रातःकाल से शुरू हुई शिवभक्तों की भीड़ देर रात तक जारी रही। शाम को गौरीशंकर मकन्दिर में भगवानशिव का भव्य श्रंगार किया गया। शिवभक्त मन्दिरों में आने वाले शिव भक्तों की सहुलियतके लिए सेवा कार्य में जुटे रहे। बरेली के सातांे नाथ अलखनाथ, मढ़ीनाथ, त्रिवटीनाथ, धोपेश्वरनाथ, पशुपतिनाथ, तपेश्वरनाथ, वनखण्डीनाथ शिवालयों सहित अन्य शिवालयों में भी शान्तिपूर्ण ढंग से महाशिवरात्रि का पर्व सम्पन्न हुआ।

ajmera BL 2016-17आज भक्तों ने अपने आराध्य भगवान शिव की बारात भी बड़ी धूमधाम से निकाली। शिव शक्ति प्रदोष महामण्डल के पदाधिकारियों ने बताया कि बीते 49 वर्षांे से भगवान शिव की यह बारात निकाली जा रही है। शोभायात्रा चाहवाई से शुरू होकर गुद्दड़बाग, बानखाना, सुर्खा, घोसी मस्जिद, गौरी शंकर मन्दिर, गुलाबनगर वशीर मियां की ज्यारत केलाबाग, मुराबपुरा हनुमान मन्दिर, गढ़ी चैकी, अलखनाथ मन्दिर, किला साहूकारा बाजार, बड़ा बाजार, होते हुए कुतुबखाना चैराहा, शिवाजी मार्ग, अलामगिरि गंज, मठकी चैकी, होकर साहू गोपानाथ कालेज पहुंची। वहां से श्यामगंज बाजार, कालीबाडी, बरेली कालेज रोड, रोडवेज नावल्टी चैराहे होते हुये जिला चिकित्सालय रोड कुतुबखाना चैराह होते हुये नैनीताल रोड कोहाड़ापीर होकर बजरिया पूरनमल चाहबाई में अपनी स्थान पर आकर सम्पन्न हुई।

mahashivratriमहाशिवरात्रि के मौके पर नाथ नगरी बरेली जलाभिषेक समिति द्वारा नाथ नगरी परिक्रमा का आयोजन बड़ी  आस्था व उल्लास के साथ किया गया। इसमें सैकड़ों शिवभक्तों ने भाग लिया। परिक्रमा के दौरान शिवभक्तों ने वम वम भोले व ओम नमः शिवाय के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय कर दिया। परिक्रमा यात्रा श्यामगंज स्थित सेठ गिरधारीलाल मन्दिर से समिति के महामंत्री आशुतोष अग्रवाल के निर्देशन में शुरू हुई। यहां गणेशपूजन हनुमान चालीसा एवं शिव स्तुति का पाठ किया गया।

mahashivratri यहां से सर्वप्रथम श्यामगंज से वनखण्डीनाथ मन्दिर उसके बाद बाबा पशुपतिनाथ मन्दिर, धोपेश्वरनाथ, तपेश्वरनाथ, मढ़ीनाथ होते हुए यह परिक्रमा त्रिवटीनाथ मन्दिर पहुंची। परिक्रमा के दौरान शिव भक्त अपने अपने वाहनों पर सवार थे। इस परिक्रमा यात्रा पर अलग अलग चैराहों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पं.मुकेश द्वारा बैदिक मन्त्रोचार के साथ जलाभिषेक एवं श्रृंगार किया गया। भक्तों ने दूध, बेर, फूल, बेलपत्री, भांग धतूरा, चंदन आदि सामग्री से शिवलिंग का रूद्राभिषेक एवं श्रृंगार किया। उसके बाद आरती तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।

हिन्दू सेना की ओर से बाबा अलखनाथ मन्दिर में जलाभिषेक व महाआरती का आयोजन किया गया। यह आयोजन हिन्दू सेना के महानगर प्रमुख अमित राठौर के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर तमाम शिवभक्त मौजूद रहे।

mahashivratri

mahashivratri mahashivratrimahashivratri mahashivratri mahashivratri mahashivratri mahashivratri mahashivratri

mahashivratri mahashivratri mahashivratri mahashivratri

error: Content is protected !!