The Voice of Bareilly since 2010

पारिवारिक सूर्य नमस्कार महायज्ञ : बरेली जिले में 1.7 लाख लोगों ने दी ‘आहुतियां’

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, सूर्य नमस्कार महायज्ञ, बरेली, BareillyLive,

BareillyLive. बरेली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने रविवार को सूर्य नमस्कार महायज्ञ का आयोजन किया। इसमें बरेली महानगर में करीब 50 हजार लोगों समेत बरेली जिले में लगभग एक लाख 70 हजार लोगों ने सूर्य नमस्कर कर इस यज्ञ में आहुति दी। बृज प्रांत के प्रान्त प्रचारक डॉ. हरीश जी और सह प्रान्त प्रचारक कर्मवीर जी ने भी सूर्य नमस्कार लगाए। बता दें कि सूर्य नमस्कार संघ की शाखा का एक अनिवार्य अंग है।

इन दिनों लॉकडाउन के चलते लोग घरों में ही कुटुम्ब शाखा लगा रहे हैं। रविवार को प्रातः 7बजे यह ‘सूर्य नमस्कार महायज्ञ’ प्रारंभ हुआ। प्रातःकालीन भगवान सूर्य को नमन करते हुए कुटुम्ब शाखा में कोरोना महामारी और अन्य रोगों से लड़ने के लिए शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का योगाभ्यास एवं साधना की गई।

यह सूर्य नमस्कार महायज्ञ सम्पूर्ण ब्रज प्रांत में आयोजित किया गया। बरेली विभाग में लगभग 5 हज़ार परिवारों ने ‘यज्ञ’ में आहुतियां दीं। सम्पर्क विभाग के अनुसार बरेली महानगर में लगभग 50 लोगों लगभग 1,70,000 लोगों बरेली, ऑवला एवं बहेड़ी में सूर्य नमस्कार किया।

खास बात ये कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चयनित कार्यकर्ता संपूर्ण लॉकडाउन का पालन करते हुए समाज के वंचितों की निरन्तर सेवा कर रहे हैं।

error: Content is protected !!