The Voice of Bareilly since 2010

बरेली के सीबीगंज में ट्रक ड्राइवर मिला कोरोना पॉजिटिव, दोबारा जांच को आईवीआरआई भेजा गया सैंपल

बरेली। महानगर के कलक्टरबकगंज (सीबीगंज) थाना क्षेत्र के महेशपुरा में युवक निजी लैब में कराई गई जांच में कोरोना वायरस (कोविड-19) पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद परिवार के सभी लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने युवक का सैंपल लेकर दोबारा जांच के लिए आईवीआरआई भेजा है। इधर घर वालों का कहना है कि युवक 6 मार्च के बाद कहीं भाहर नहीं गया है।

पेशे से ट्रक ड्राइवर इस युवक के पैर में कुछ दिन पहले चोट लगी थी। इस पर उसे स्टेडियम रोड के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका ऑपरेशन होना था। डॉक्टरों ने ऑपरेशन से पहले कोविड-19 की जांच कराने को कहा। 8 मई को युवक का सैम्पल लेकर जांच के लिए एक निजी लैब भेजा गया। शनिवार को मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो खलबली मच गई।  स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत परिवार के सदस्यों को आईवीआरआई में क्वारंटीन कर दिया। स्वास्थ्य विभाग शनिवार को एक और सैम्पल लेकर आईवीआरआई जांच के लिए भेजेगा। हालांकि विभाग ने महेशपुरा को कंटेंटमेंट जोन बनाने की तैयारी भी शुरू कर दी है।

युवक को संक्रमण की सूचना पर महेशपुरा पहुंची स्वास्त्य विभाग की टीम।

शनिवार को जिस निजी लैब से युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, पहले भी उसी लैब से बरेली के तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इसके बाद आईवीआरआई में इन तीनों की जांच रिपोर्ट निगेटिव निकली थीं।

युवक को संक्रमण की सूचना पर महेशपुरा पहुंची पुलिस और स्वास्त्य विभाग की टीम।
error: Content is protected !!