The Voice of Bareilly since 2010

बरेली : समय से पहले बरेली जंक्शन पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन

श्रमिक स्पेशल ट्रेन, बरेली, Bareillynews,

बरेली। राजस्थान के जालौर से 1800 श्रमिकों को लेकर आ रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन समय से 15 मिनट पहले 8 बजे ही बरेली पहुंच गयी। इसे निर्धारित समय 8ः15 बजे पहुंचना था। डॉक्टर्स की टीम जंक्शन नहीं पहुंचने की वजह से ट्रेन को बामियाना और रामगंगा स्टेशन पर रोका गया था। नहीं ट्रेन अपने समय से 2 घण्टे पहले पहुंच जाती।

इस ट्रेन से 750 श्रमिकों को 45 मिनट के अंदर बरेली जंक्शन पर उतारा गया। इसके बाद ट्रेन 09.12 पर गोरखपुर के लिए पर रवाना हो गई। जंक्शन पर पहुंचने के बाद ट्रेन के केवल उन्हीं कोचों को खोला गया, जिनमें बरेली के श्रमिक थे। सभी की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद उन्हें हर बार की तरह बसों में बैठाकर उनके ग्रह जनपदों के लिए रवाना कर दिया गया।

इसके लिए रोडवेज की ओर से करीब 30 बसों का इंतजाम किया गया। जंक्शन पर भीड़ ज्यादा होने से दो बच्चे अपने परिवार से भटक गए प्रशासन की मदद से दोनों बच्चों को बमुश्किल ढूंढा गया। दोनों बच्चों की उम्र पांच-पांच वर्ष थी।

error: Content is protected !!