The Voice of Bareilly since 2010

आईवीआरआई में मनाया पशु चिकित्सा दिवस, हुई प्रतियोगिताएं

vetenary day in IVRIबरेली, 30 अप्रैल। उत्तम स्वास्थ्य सभी के लिए जरूरी है चाहे वह मानव हो या पशु। अच्छा वातावरण एवं अच्छा आहार द्वारा ही हम मानव एवं पशुओं का स्वास्थ्य भी अच्छा रख पायेंगे। यह उद्गार आईवीआरआई में विश्व पशु चिकित्सा दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि एवं स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के पूर्व सचिव तथा भारतीय औषधि अनुसंधान परिषद के पूर्व महानिदेशक डाॅ. विश्व मोहन कटोच व्यक्त किये।

विश्व पशु चिकित्सा दिवस के अवसर पर बरेली जनपद के मानव चिकित्सकों एवं संस्थान के पशु चिकित्साविदों को सम्बोधित करते हुए प्रो. कटोच ने कहा कि अगर हम उत्तम स्वास्थ्य चाहते हैं तो हमें परजीवी रोग, विषाणुजनित रोग, जीवाणु रोग, खाद्य जनित रोगों पर ध्यान रखते हुये नियंत्रण रखना होगा तभी मानव एवं पशु उत्तम स्वास्थ्य प्राप्त कर सकता है। उन्होंने युवा वैज्ञानिकों एवं चिकित्साविदों का आवह्नन किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लक्ष्य हासिल करने के लिये स्वयं को तैयार रखें उन्होंने पशुओं से मनुष्यों में फैलने वाली विभिन्न प्रकार की बीमारियों के बारे में संक्षित्प में प्रकाश डाला।

ajmera institute of media studies, bareillyआईवीआरआई के निदेशक एवं अध्यक्ष डा. आर.के. सिंह ने कहा जब तक हम पशु स्वास्थ्य, पौधों का स्वास्थ्य, मृदा स्वास्थ्य एवं पर्यावरण पर ध्यान नही देंगे तब तक मानव कल्याण नहीं हो सकता। उन्होंने बताया कि यह संस्थान पशु रोगों की विभिन्न बीमारियों एवं नैदानिक के रूप में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। इस संस्थान द्वारा रिण्डरपेस्ट, ग्लैण्डरस बीमारी का उन्मूलन किया जा चुका है तथा इसके अतिरिक्त परजीवी रोग, क्षय रोग, स्माल पाक्स, रैबीज, एन्थे्रक्स पर भी कार्य किया गया है।

केन्द्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान के निदेशक डा. जगमोहन कटारिया ने कहा कि विश्व पशुचिकित्सा दिवस प्रत्येक वर्ष अप्रैल माह के अंतिम शनिवार को मनाया जाता है। संस्थान के पाॅलीक्लनिक के प्रभारी डा. अमरपाल ने बताया कि विश्व पशुचिकित्सा दिवस के अवसर पर प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक 235 पशुओं का दंत एवं हृदय परीक्षण किया गया तथा रेबीज के टीके लगाये गये। विश्व पशु चिकित्सा दिवस में विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन में वीरबैक एनीमल हैल्थ, मुम्बई, पेडीग्रीः मार्स इण्डटरनेशनल, प्राइवेट लिमिटेड, हैदराबाद, इण्टास एनीमल हैल्थ, अहमदाबाद, वैलकाॅन एनीमल हैल्थ, मुम्बई तथा रोटरी क्लब बरेली का सहयोग रहा।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक डा. मुजम्मल हक ने बताया कि विश्व पशु चिकित्सा दिवस के अवसर पर फोटोग्राफी, पेंटिग, रंगोली एवं क्लीनिकल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिनमें संस्थान के छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया। फोटोग्राफी में डा. दीपा सिंह-प्रथम, डा. शाहिल गाहीलान-द्वितीय एवं डा. तनुशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पेंटिग प्रतियोगिता में डा. पूर्णिमा सिंह-प्रथम, डा. प्रणीति बेहरा-द्वितीय एवं डा. श्याम कुमार तृतीय स्थान पर रहे। रंगोली प्रतियोगिता में डा. कल्पना-प्रथम, डा. श्याम कुमार एवं डा. अंजलि-द्वितीय स्थान पर रहे। विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि द्वारा पुरस्कार प्रदान किये गये।

कार्यक्रम का संचालन निदेशक के वैज्ञानिक सलाहकार डा. सत्यवीर सिंह मलिक ने किया। कार्यक्रम मेंएसआरएमएस मेडिकल कालेज, रूहेलखण्ड मेडिकल कालेज के चिकित्साविद तथा संस्थान के सभी संयुक्त निदेशकगण, विभागाध्यक्ष एवं छात्र उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!