बरेली : आरती के बीच हिलने लगी हनुमान जी की गदा- Video वायरल

बरेली, आरती के बीच हिलने लगी हनुमान जी की गदा, -वीडियो वायरल, BareillyNews, बड़ा बाग हनुमान जी का मंदिर,

बरेली। बरेली के हार्टमैन स्कूल के निकट स्थित बड़ा बाग हनुमान जी का मंदिर में सोमावार को आरती के दौरान अद्भुत दृश्य देखने को मिला। आरती को के बीच में शंखध्वनि और आरति उच्चारण के मध्य बाबा बजरंग बली की गदा हिलने लगी। यह दुर्लभ घटना कैमरे में कैद हो गयी। बता दें कि यह अत्यंत सिद्ध मंदिर लगभग 100 साल प्राचीन है और यहां भक्तों की मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है। बीते करीब 3-4 दशकों में इस मंदिर की ख्याति दूर-दूर तक फैली है।

मंदिर के पुजारी के अनुसार “मुझे कई साल बीत गए बाबा की सेवा करते हुए लेकिन जैसा अनुभव हुआ मेरे रोंगटे खड़े हो आज आरती के समय“। मंदिर के ट्रस्टी सुमित अग्रवाल ने बताया कि यह अद्भुत संयोग सोमवार को मंदिर में प्रातः आरती के समय हुआ। बाबा हमेशा ही भक्तों पर कृपा करते हैं। उन्होंने बताया कि वायरल हुआ वीडियो वास्तविक है।

error: Content is protected !!