भमोरा डायरी : कोरोना संक्रमण के चलते मीटिंग निरस्त

भमोरा, कोरोना संक्रमण, bareillynews,

भमोरा। आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक में विकास कार्यों को लेकर शनिवार को आहूत क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक निरस्त कर दी गयी। पूर्व ब्लाक प्रमुख आदेश सिंह यादव ने कोरोना संक्रमण के चलते समाजिक दूरी को लेकर आपप्ति जतायी थी।

इस पर शासन ने मीटिंग निरस्त कर सदस्यां के घर-घर जाकर ऐजेण्डे पर हस्ताक्षर कराकर अगली बैठक कराने की बात कही है। खण्ड विकास अधिकारी गंगाराम ने बैठक निरस्त करने की जानकारी दी। ब्लाक प्रमुख वेदप्रकाश यादव ने बताया कि शासन का आदेश का पालन करते हुए अगली मीटिंग की जायेगी ।

भाजपा मण्डल अध्यक्ष से अभद्रता, वीडियो किया वायरल

भमोरा। किसी की अंत्येष्टी में जा रहे भाजपा पदाधिकारी के साथ थाना पुलिस के एक दरोगा ने अभद्रता की। आरोप है कि दरोगा ने उसकी मोटरसाइकिल पर लगी नेमप्लेट भी तोड़ दी। इस सम्बंध में एसओ भमोरा ने बताया इस मामले में फिलहाल कोई तहरीर नहीं आई है।

भमोरा भाजपा मण्डल अध्यक्ष देशपाल सिंह भमोरा में एक अंत्येष्टि में जा रहे थे। भमोरा चैराहे पर तैनात पुलिस लाईन के एक सिपाही ने रोका। उसके साथ कहासुनी होने पर आये थाने के एक दरोगा पर मण्डल अध्यक्ष ने मोटरसाइकिल की नेमप्लेट तोड़ने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए व्हाट्सएप् ग्रुप पर एक विडियो वायरल किया।

भाजपा पदाधिकारी ने बताया दरोगा मुझसे रंजिश मानता है। इस सम्बंध में एसओ भमोरा सौरभ सिंह ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं आयी है। तहरीर मिलेगी तो उसके अनुसार जांच की जाएगी।

error: Content is protected !!