The Voice of Bareilly since 2010

कोरोना वायरस Update : बरेली में एक दिन में मिले 5 नये कोरोना Covid-19 पॉजिटिव

कोरोना वायरस Update, बरेली में एक दिन में मिले 5 नये Covid-19 पॉजिटिव, Covid-19 ,कोरोना वायरस,Bareilly-news,bareillylive,

बरेली। बरेली में मंगलवार को पांच और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण मिला है। इन सभी के सैम्पल 30 मई को जांच के लिए भेजे गये थे। आज आयी रिपोर्ट में ये लोग पॉजिटिव आये हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. रंजन गौतम ने इसकी पुष्टि की है। ये पांच नये केस मिलने के बाद जिले में एक्टिव केस 32 हो गये हैं।

इन पांच नये संक्रमित लोगों में सीबींगज निवासी सिंगापुर से लौटा व्यक्ति, मुम्बई से बरेली पहुंचे दंपत्ति शामिल हैं। साथ ही सिरौली के मोहल्ला प्यास निवासी व्यक्ति दिल्ली से आया था। मीरगंज के टीचर्स कॉलोनी निवासी व्यक्ति दिल्ली से आया था।

error: Content is protected !!