The Voice of Bareilly since 2010

आंवला : बरेली शहर MLA और संघ पदाधिकारियों ने भी किया पीलिया नदी पर श्रमदान

BareillyLive. आंवला, आंवला विधायक धर्मपाल सिंह , प्राचीन पीलिया नदी के पुनरुद्धार कार्य , बरेली शहर विधायक,

BareillyLive. आंवला। आंवला विधायक धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में चल रहे प्राचीन पीलिया नदी के पुनरुद्धार कार्य को देखने बरेली शहर विधायक और संघ के अनेक पदाधिकारी पहुंचे। वहां इन लोगों कुछ देर श्रमदान भी कियहा। इन्होंने जनहित के इस कार्य के लिए आंवला विधायक और श्रमदान में जुटे क्षेत्रीय ग्रामीणों की जमकर प्रशंसा की।

बता दें कि आंवला विधायक एवं पूर्व सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह महाभारत कालीन पीलिया नदी को पुनर्जीवित करने के प्रयास में जुटे हैं। उनके इस संकल्प को पूरा करने के लिए क्षेत्रीय ग्रामीण भी बड़ी संख्या में श्रमदान कर रहे हैं। गुरुवार को यहां बरेली शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने पहुंचकर श्रमदान किया। साथ ही आरएसएस के विभाग प्रचारक आनंद जी और जिला प्रचारक मुनेंद्र जी भी खुदाई स्थल पर पहुंचे। इन सभी ने धर्मपाल सिंह को पीलिया के भगीरथ की संज्ञा दी।

इसके अलावा आज आंवला से राष्ट्रवादी युवा मंच के दुर्गेश सक्सेना और आशीष हिंदू के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता फावड़ा लेकर खुदाई स्थल पर पहुंचे। यहां इन लोगों ने श्रमदान किया। इन लोगों ने क्षेत्रीय विधायक का अभिनन्दन भी किया। इसके लिए उन्हें अंगवस्त्र और फूल मालाएं पहनायीं।

आंवला पालिका चेयरमैन संजीव सक्सेना, युवा नेता यशवंत सिंह का भी स्वागत किया गया। साथ ही यहां पर श्रमदान कर रहे लोगों पर भी पुष्प वर्षा की। इस अवसर पर शक्ति सिंह, अभय सक्सेना, रतन ठाकुर, उषा सतीजा, सोनू ठाकुर, शोभित मिश्रा, लोकेश उपाध्याय, पवन श्रीवास्तव, शिवम सक्सेना, सुबोध सिंह मोंटू गुप्ता, सोनू गौतम, सुदेश सिंह, लालमन मौर्य, रामवीर प्रजापति आदि ने भी आज पहुंचकर श्रमदान किया।

जारी है नेताओं के आने का सिलसिला

आंवाला पालिका चेयरमैन संजीव सक्सेना ने बताया कि कल शुक्रवार को प्रदेश के नगर विकास मंत्री महेश गुप्ता और रविवार को केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार के पहुंचने का कार्यक्रम है। इसके अलावा क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह के आने की भी जल्द ही संभावना है।

error: Content is protected !!