The Voice of Bareilly since 2010

बरेली: DM-SSP ने किया हॉटस्पॉट और बाजारों का निरीक्षण, मास्क की अनिवार्यता पर दिया जोर

बरेली, DM-SSP ने किया हॉपस्पॉट का निरीक्षण, dm ssp visited chhavni ashraf khan hotspot,

BareillyLive. बरेली। जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान ने मंगलवार को शहर में बने हॉटस्पॉट एरिया और बाजार के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सोशल डिस्टेन्सिंग और मास्क की अनिवार्यता पर जोर दिया।

सबसे पहले जिलाधिकारी नितीश कुमार और एसएसपी शैलेष कुमार पाण्डेय बरेली के हॉटस्पॉट प्रेमनगर थानान्तर्गत छावनी अशरफ खान का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां उन्होंने स्थिति का आकलन किया। जिलाधिकारी ने ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को निर्देश दिये कि हॉटस्पॉट इलाके में लॉकडाउन के नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। साथ ही कहा कि क्षेत्र के लोगों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी प्रत्येक दशा में सुनिश्चित करायी जाये।

इसके बाद दोनों अधिकारियों ने बरेली के विभिन्न बाजारों का स्थलीय निरीक्षण किया। यहां इन्होंने रोस्टर अनुसार बाजार खुलने की व्यवस्था को देखा। यहां जिलाधिकारी ने कहा कि बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग तथा मॉस्क की अनिवार्यता को लागू करने के लिए ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों को सजग रहना होगा। कहा कि दुकानदारों को सैनेटाइज़ेशन की व्यवस्था करना अनिवार्य है।

error: Content is protected !!