Corona Virus : बरेली में दो संक्रमितों की मौत, सात लोग पॉजिटिव

CoronaVirus updates बरेली में चार नए Covid19 संक्रमित मिले , covid19 positive found in bareilly,

बरेली। बरेली जिले में कोरोना संक्रमित दो लोगों की मौत हुई है और सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों में एक मृतक भी शामिल हैं। मंगलवार शाम को आईवीआरआई से 31 सैंपलों की आई रिपोर्ट में सात लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। आज की रिपोर्ट में संक्रमित मिले एक मरीज की मौत शनिवार को ही हो चुकी है।

वहीं दूसरी मौत बहेड़ी की रहने वाली महिला की हुई है। सोमवार को निजी लैब की जांच रिपोर्ट में महिला कोरोना पॉजिटिव मिली थी, उसका इलाज लखनऊ केजीएमयू में चल रहा था। महिला किडनी का उपचार कराने वहां गई थी। जिला सर्विलांस अधिकारी के मुताबिक उसकी मौत किडनी फेलियर की वजह से हुई है।

बता दें कि कल सोमवार को आंवला की एक महिला की मौत बरेली के एक अस्पताल में हो गयी थी। बरेली में अब तक कोरोना संक्रमित 6 लोगों की मौत हो चुकी है। आज जिन सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है वे नवादा शेर खां, संजय नगर, बिहारीपुर करोलान, चौधरी मोहल्ला निकट बीबीएल स्कूल, देवरनिया के रहने वाले हैं। इनमें संजय नगर निवासी व्यक्ति की मौत दो दिन पूर्व हो चुकी है, रिपोर्ट आज आयी है।

error: Content is protected !!