The Voice of Bareilly since 2010

आंवला पहुंचे अपर मुख्य सचिव, सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण, दिये निर्देश

Bareilly , आंवला पहुंचे प्रमुख सचिव, प्रमुख सचिव नवनीत सहगल ,BareillyLive, आंवला,

BareillyLive, आंवला। बरेली जिले के नोडल अधिकारी एवं उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल शनिवार को आंवला पहुंचे। यहां उन्होंने नगर में प्रमुख मार्गों एवं संकरी गलियों में घूमकर गलियों में नालियों और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।

इससे पूर्व आंवला पहुंचने पर बरेली मार्ग स्थित प्रवेश द्वार पर एसडीम के.के. सिंह, सीओ राम प्रकाश, पालिका चेयरमैन संजीव सक्सेना, अधिशासी अधिकारी राजेश सक्सेना ने उनकी अगवानी की।

नगर के भ्रमण के बाद अपर मुख्य सचिव समीपस्थ ग्राम फुंदन नगर भी पहुंचे तथा लोगों से बातचीत की। फुंदननगर में उन्होंने पेयजल व्यवस्था के लिए लगे इंडिया मार्का नलां को देखा। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों की थर्मल स्कैनिंग को भी देखा।

आंवला में सेनीटाइजेशन कर रहे कर्मचारियों और नाले की सफाई कर रहे कर्मचारियों से भी बात की। उन्होंने लोगों से पूछा कि आंवला के प्रत्येक गली में रोजाना सफाई होती है या नहीं? उन्होंने नगर पालिका द्वारा कराई जा रही सफाई व्यवस्था पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए ईओ और जेई को कुछ आवश्यक निर्देश भी दिये। साथ ही संचारी रोगों रोकथाम के लिए डॉक्टर विकास यादव से भी बात की।

error: Content is protected !!