ऑपरेशन बिजली : बरेली के भमोरा में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ा

bareilly news

BareillyLive. भमोरा। डीआईजी के आदेश पर बरेली जिले में चलाये जा रहे ऑपरेशन बिजली में भमोरा पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त की है। भमोरा पुलिस ने इलाके टॉप टेन में से सात बदमाशों को जेज भेज दिया। इसमें से एक को मुठभेड़ के बाद पकड़ा। इस मुठभेड़ में बदमाश के साथ एक एसआई भी गोली लगने से घायल हुआ है।

रविवार देर रात ऑपरेशन बिजली के तहत गश्त के दौरान देवचरा-बल्लिया रोड स्थित सिरसा चैराहे पर 14 मुकदमों का वाछित आपराधी कल्यान उर्फ करू निवासी मिलिक त्रिकुनिया के खडे़ होने की सूचना मिली। थाना पुलिस उसे पकड़ने पहुॅची तो आरोपी कल्यान ने पुलिस को देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसमें एसआई विश्वदेव सिह के बाएॅ हाथ में गोली लगी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। वह घायल होकर गिर पड़ा और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा एक खोखा, दो कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने सोमवार को उसे जेल भेज दिया।

बता दें कि इससे पहले आपरेशन बिजली के तहत भमोरा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के टॉप 10 आपराधियो में से छह पकंज यादव, रामौतार, रिजवान बेग, कौशर बेग, सौरभ गुप्ता और चन्द्रपाल को जेल भेजा जा चुका है ।

error: Content is protected !!