The Voice of Bareilly since 2010

15 लाख डालर मंडेला की जिंदगी बचाने वाली पेंटिंग को!

arab in blackलंदन, 23 जुलाई। मंडेला की जिंदगी बचाने वाली पेंटिंग को नौ सितंबर को बोन्हैम्स में लगने वाली बोली में 15 लाख अमेरिकी डालर तक मिल सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका के रंगभेद विरोधी आंदोलन के अगुआ नेल्सन मंडेला को 1960 की शुरआत में कानूनी बचाव के लिए धन एकत्रित करने में मदद करने वाली पेंटिंग लंदन के एक अपार्टमेंट में मिली है जहां उसका उपयोग सूचना पट्ट के लिए किया जा रहा था।

मंडेला और उनके सह प्रतिवादियों के बचाव के लिए धन एकत्रित करने के उद्देश्य से वर्ष 1960 की शुरआत में ‘अरब इन ब्लैक’ को नीलामी के लिए रखा गया था। मंडेला पर तब राजद्रोह के मामले की सुनवाई चल रही थी। मंडेला को वर्ष 1955 में घोर राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और मौत की सजा सुनायी गयी थी।

कानूनी शुल्क और प्रतिवादियों के परिवार की मदद के उद्देश्य से धन जुटाने के लिए ‘ट्रीजन ट्रायल डिफंेस फंड’ की शुरआत की गयी थी।
स्टर्न ने इस कार्य के लिए खुद भी धन दिया थे। यह सुनवाई वर्ष 1956 से मार्च 1961 तक चली थी जब किसी भी आरोपी को दोषी नहीं पाया गया था।

error: Content is protected !!