The Voice of Bareilly since 2010

भूलकर भी नहीं पीना वर्फ वाला पानी

consultनई दिल्ली। जब भी आप रेस्‍ट्रॉन्‍ट जाते होंगे तो अक्‍सर वेटर से वर्फ  वाले ठंडे पानी की डिमांड करते होगें। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि अति ठंडा पानी पीने से शरीर को कितना नुकसान झेलना पड़ता है। वर्फ  वाला पानी पित्‍ताशय के लिये बहुत ही ज्‍यादा हानिकारक माना जाता है।

हमारे शरीर का तापमान 98.6 डिग्री सेल्सियस है, उसके हिसाब से हमारे शरीर के लिए 20-22 डिग्री तापमान का पानी उपयुक्त है उससे अधिक ठंडा पानी हानिकारक है। फ्रिज के ठंडे पानी को पेट मे पचने में 6 घंटे लगते हैं, गर्म करके ठंडा किया हुआ पानी 3 घंटे में पचता है और गुनगुना पानी पीने पर वह 1 घंटे में ही पच जाता है।

जानें क्‍यूं नहीं पीना चाहिये वर्फ वाला ठंडा पानी

1. पाचन प्रतिबंधित होता है जब आप ठंडा पानी पीते हैं तब आपकी खून की धमनियां सिकुड़ जाती हैं, जिस कारण पाचन प्रतिबंधित हो जाता है और ठीक से हाइड्रेशन नहीं हो पाता।

2. पोषण में कमी आती है आपका शरीर खाना पचाने और पोषण को अवशोषित करने की बजाए अपनी ऊर्जा को शरीर का तापमान बैलेंस करने में लगा देता है। इससे वॉटर लॉस होता है

3. प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर होती है। भोजन के तुंरत बाद ठंडा पानी पी लेने से शरीर में अधिक बलगम जम जाता है, जिससे प्रतिरक्षा प्रणाली का कार्य धीमा पड़ जाता है और आसानी से सर्दी और बीमारियां पकड़ने लगती हैं।

4. पाइल्‍स और आंत के रोग जिस प्रकार से मिठाई को फ्रिज में रखने से वह जम जाती है उसी तरह से ठंडा पानी मल को जमा देता है जो पाइल्स या बड़ी आंत से सम्बन्धित रोगों का सबसे बड़ा कारण है। इससे मल कठोर हो जाता है।

5. वसा पचाने में शरीर करता है ज्‍यादा  मेहनत। खाने के दौरान अगर आप ठंडा पानी या कोई अन्‍य पेय पीते हैं तो वह खाने में मौजूद वसा को पेट के अंदर जमा देता है, जिससे शरीर को उसे पचाने में दोगुनी  मेहनत करनी पड़ती है।

6.  कई लोग बोलते हैं कि ठंडा पानी पीने से शरीर की कैलोरीज़ ज्‍यादा बर्न होती हैं। लेकिन इसके लिये हमें अपने पाचन को इतना कष्‍ट देने की क्‍या आवश्‍यकता है। कैलोरी बर्न करने के लिये तो दूसरे तरीके भी मौजूद हैं।

गरम पानी पीने का फायदा –

कमरे के तापमान पर रखा पानी शरीर को तर रखता है। इससे खाना जल्‍दी पचता है, पेट अच्‍छी तरह से साफ हेाता है। यह खून को साफ करता है।

एजेन्सी
error: Content is protected !!