The Voice of Bareilly since 2010

बरेली में विदाई से पहले  दुल्हन पहुंची वोट डालने

बरेली। बरेली में जागरूक मतदाता होने की मिसाल पेश करते हुए एक दुल्हन विदाई से पहले मतदान केन्द्र पर वोट डालने पहुंची। बरेली जिले के कैंट विधानसभा क्षेत्र के सदर तहसील मतदान केंद्र पर आज दुल्हन निशा विदा होने से पहले सजी धजी कार से अपने दूल्हे धर्मेन्द्र के साथ मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंची

दुल्हन के पूरे लिबास में सजी-धजी निशा जब अपने पति के साथ वोट डालने पहुंची तो मतदान केंद्र पर तैनात सभी कर्मचारी और कतार में लगे अन्य मतदाता आश्चर्य में पड़ गए और सभी ने दुल्हन के जज्बे की जमकर तारीफ की।

निशा ने कहा कि मतदान हमारा अधिकार होने के साथ-साथ फर्ज भी है। वह अच्छी सरकार चुनने के लिए वोट डालने आयी हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज बरेली समेत 11 जिलों की 67 सीटों पर मतदान हो रहा है।

 

एजेंसी

error: Content is protected !!