The Voice of Bareilly since 2010

UP Election 2017: प्रियंका गांधी आज रायबरेली में राहुल के साथ मांगेंगी वोट

लखनऊ/नई दिल्ली । प्रियंका गांधी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में पहली चुनाव रैली में हिस्सा लेंगी। जानकारी के अनुसार, प्रियंका गांधी अपने पारिवारिक गढ़ रायबरेली में चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ वोट मांगेंगी।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी अपने पार्टी की प्रत्याशी अदिति सिंह के पक्ष में रायबरेली शहर और महाराजगंज में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। प्रियंका आज रायबरेली विधानसभा क्षेत्र में इन रैलियों में उनके साथ होंगी। हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वह रैलियों केा संबोधित करेंगी या नहीं।

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी लोकसभा में रायबरेली का प्रतिनिधित्व करती हैं जबकि राहुल समीप के अमेठी क्षेत्र के सांसद हैं। सोनिया अबतक चुनाव अभियान से दूर हैं। सूत्रों के अनुसार वह 18 फरवरी को इस विधानसभा में रैलियों को संबोधित कर सकती हैं।

अमेठी और रायबरेली के विधानसभा क्षेत्रों में क्रमश: उत्तर प्रदेश में 23 और 27 फरवरी को होने वाले चौथे और पांचवे चरण के चुनाव में वोट डाले जाएंगे।

ज़ीसाभार
error: Content is protected !!