The Voice of Bareilly since 2010

डा. सत्येन्द्र सिंह बने समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता

samajwadi partyबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बरेली के डा. सतेंद्र सिंह को प्रवक्ता पद पर नामित किया है। यह जानकारी समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में दी गयी है।

इसके अलावा बताया गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति से समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने जौनपुर के विक्रम प्रताप सिंह तथा लखनऊ के प्रदीप सिंह बब्बू को उत्तर प्रदेश राज्य कार्यकारिणी में सचिव पद पर नामित किया है।

पार्टी प्रवक्ता नामित किये जाने पर डा. सत्येन्द्र सिंह ने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि किसी का दिल दुखाये बिना सक्षम रूप से पार्टी का पक्ष रख सकूँ।

error: Content is protected !!