The Voice of Bareilly since 2010

भाजपा ने मनाया विजय दिवस, आतिशबाजी की और बांटीं मिठाइयां

BJPबरेली। भारतीय जनता पार्टी की चार राज्यों में जीत का जश्न अपने शहर में शनिवार को मनाया गया। आज ही उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ को राज्य का नया मुख्यमंत्री घोषित किया गया है। ऐसे में पूरे प्रदेश में आज के दिन को विजय दिवस के रूप में मनाया गया। इसी कड़ी में बरेली में कार्यक्रम का आयोजन महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरियां के नेतृत्व में ढोल नगाड़ो के साथ किया गया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया ने कहा कि सभी चुनौतियों को स्वीकार करते हुए, भारतीय जनता पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं के दम पर प्रदेश में अपनी सरकार बनाकर उ.प्र. को बड़े परिवर्तन की ओर अग्रसर किया है। प्रदेश की जनता ने अपार बहुमत देकर प्रदेश को प्रगति की ओर बढ़ाया है।

भारतीय जनता पार्टी की सरकार भारत के सर्वांगीण विकास में कार्य करते हुए काम करेगी। किसी भी दशा में कार्यकर्ता का उत्पीड़न बर्दाश नहीं किया जायेंगा। इस विजय दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यालय पर ढोल नगाड़ो के साथ आतिशबाजी की गई व मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान मोहित कपूर, अंकुश अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, रवि रस्तोगी, अरूण कश्यप, चन्द्र प्रकाश, शिशु पाल कठेरिया, गौरव सक्सेना, विपुल लाला, चमन सक्सेना, शालिनी जौहरी, नीतू गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!