The Voice of Bareilly since 2010

आकांक्षा क्लब ने महिला अनाथालय में लगवाया RO वाटर कूलर

akansha club bareillyबरेली। आकांक्षा क्लब की ओर से महिला अनाथालय में आरओ वाटर कूलर लगवाया गया। इसका लोकार्पण क्लब की अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह की पत्नी गरिमा सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि इस 49 हजार रुपये की लागत से क्लब द्वारा यह वाटर कूलर लगवाया गया है। इसका उद्देश्य है कि अनाथालय में रहने वाली लड़कियों को शुद्ध पीने का पानी प्राप्त हो और उनका स्वास्थ ठीक रहे।

क्लब की पदाधिकारियों ने अनाथालय की लड़कियों को खाने-पीने का सामान व मिष्ठान भी वितरित किये तथा उनके बीच कुछ समय भी बिताया। इस अवसर पर पूर्व डीएम गौरव दयाल की पत्नी व संयुक्त आयुक्त आयकर वृन्दा देसाई, सीडीओ शिवसहाय अवस्थी की पत्नी सौम्या अवस्थी सहित आकांक्षा क्लब की अन्य महिला पदाधिकारी गण उपस्थित थीं।

error: Content is protected !!