मुंबई।एक विवादित अभद्र व लैंगिक ट्वीट करने के कारण गायक अभिजीत भट्टाचार्य का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है।ट्विटर के इस कदम से नाराज गायक अभिजीत भट्टाचार्य ने कहा है कि ट्विटर राष्ट्र विरोधी, नरेंद्र मोदी विरोधी और हिंदू विरोधी है। यह पहली बार नहीं है जब अभिजीत विवादों में घिरे हों। वह दक्षिणपंथ के एक सक्रिय समर्थक हैं और सोशल मीडिया पर उदारवादी तत्वों से कई मुद्दों पर उलझते रहे हैं।हाल में राजनीतिक महत्व के मुद्दों और ट्वीट पर वह विवादों में रहे हैं।