The Voice of Bareilly since 2010

आठवीं बार सांसद बने संतोष गंगवार, बोले-बरेली में भी मोदी जी जीते

केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार, आठवीं बार सांसद बने संतोष गंगवार,PM Modi, सपा-बसपा गठबंधन , Bareilly News, Bareilly Live,

बरेली। केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार आठवीं बार बरेली से सांसद निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार को 167282 वोटों से हराकर विजय प्राप्त की। उन्होंने अपनी जीत को प्रधानमंत्री मोदी के प्रति जनता का लगाव बताया। साथ ही देश में प्रचण्ड बहुमत को राष्ट्रवाद की जीत बताया।

संतोष गंगवार ने कहा कि लोगों ने राष्ट्र के लिए जाति-धर्म से ऊपर उठकर वोट दिया है। बोले-इस बार खास बात यह है कि महिलाओं और युवाओं ने मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसी वजह से केंद्र में एक राष्ट्रवादी सरकार की वापसी फिर हुई है।

संतोष गंगवार ने देर रात जीत का प्रमाण पत्र प्राप्त किया। इस बीच भारत सेवा ट्रस्ट पर सुबह से ही उनके समर्थकों का तांता लगा रहा। रात महापौर उमेश गौतम भी उन्होंने बधाई देने पहुंचे। उन्होंने संतोष गंगवार को मिठाई भी खिलायी।

error: Content is protected !!