The Voice of Bareilly since 2010

  गृह मंत्री राजनाथ सिंह के पैर की हड्डी टूटी, चढ़ाया गया प्लास्टर 

नई दिल्ली ।रविवार सुबह गृह मंत्री राजनाथ सिंह के पैर की हड्डी टूट गयी है। उनके एक करीबी सहयोगी ने यह जानकारी दी। सहयोगी ने बताया कि अपने आधिकारिक निवास पर सैर करते वक्त 65 वर्षीय सिंह का टखना मुड़ गया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता को एम्स ले जाया गया जहां उनके पैर पर प्लास्टर चढ़ाया गया।

सहयोगी ने कहा कि इसके बाद सिंह वापस घर आ गये।

एजेंसी

error: Content is protected !!