The Voice of Bareilly since 2010

चमत्कारी जड़ जो कंगाल को भी करती मालामाल


चमत्कारी जड़ जो अपनी चमत्कारिक शक्तियों के कारण प्राचीन काल से प्रसिद्ध है।जो एक पौधे की जड़ है इस जड़ को हत्था जोड़ी कहते हैं इस चमत्कारी जड़ में कंगाल को भी मालामाल बनाने की क्षमता है।माना जाता हैं कि हत्था जोड़ी उन  10 महाविद्याओं का एक अभिन्न अंग है जो मां काली और कामाख्या देवी की साधना में सम्‍मिलित है।   क्योकि हत्था जोड़ी को मां काली और कामाख्या देवी का स्‍वरूप माना जाता है।  असल में  लोग धन प्राप्ति , वशीकरण, व्यापर वृद्धि ,सम्मोहन और लाभ के लिए इस चमत्कारी जड़ का प्रयोग करते हैं।

हत्था जोड़ी के इस जड़ के प्रभाव में दरिद्रता और पैसे से संबंधित सभी प्रकार की परेशानियां दूर होती हैं।आर्थिक परेशानियों से निपटने के लिए हत्था जोड़ी विशेष लाभकारी उपाय है।इसके प्रभाव में व्यापार में वृद्धि होती है।

हत्‍था जोड़ी का प्रयोग – हत्था जोड़ी जिसके पास होती है उसे चाहिए कि वह सर्वप्रथम  इस चमत्कारी जड़ को   गंगाजल से स्नान कराये फिर श्रद्धापूर्वक चामुंडा मंत्र ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडायै विच्चे के उच्चारण के साथ विधि पूर्वक अपने धन स्थान में स्थापित करें। एक अभिमंत्रित हत्था जोड़ी जिसके पास होती है वह  निश्चय ही अद्भुत रूप से प्रभावशाली हो जाता है | इसके प्रभाव से धन लाभ, शत्रु दमन और सभी तरह की परेशानियों से छुटकारा मिलता है |

error: Content is protected !!