The Voice of Bareilly since 2010

16वीं लोकसभा भंग, केंद्रीय कैबिनेट ने राष्ट्रपति से की थी सिफारिश

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को 16वीं लोकसभा को भंग कर दिया। केंद्रीय कैबिनेट ने शुक्रवार को 16वीं लोकसभा भंग करने की सिफारिश की थी और राष्ट्रपति से इसे तत्काल प्रभाव से भंग करने का आग्रह किया था। राष्ट्रपति भवन ने यह जानकारी दी है।

राष्ट्रपति भवन की विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति ने कैबिनेट की इस सिफारिश को स्वीकार करते हुए संविधान के अनुच्छेद 85 के उपबंध 2 के सह उपबंध (ब) के तहत प्राप्त अधिकारियों का प्रयोग करते हुए 16वीं लोकसभा भंग करने के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।

16वीं लोकसभा का कार्याकाल 3 जून को समाप्त होने वाला था। इसकी पहली बैठक 4 जून 2014 को बुलाई गई थी और तब सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली थी।

error: Content is protected !!