The Voice of Bareilly since 2010

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले तीन वनडे से बाहर हुए शिखर धवन

मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को जानकारी दी कि रविवार से शुरू हो रही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज के पहले तीन मैचों के लिए घोषित हुई भारतीय टीम में शिखर धवन शामिल नहीं किये गए हैं।धवन की पत्नी की तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए उन्होंने टीम से हटने का आग्रह किया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया।

बीसीसीआई के अनुसार, ‘अपनी बीमार पत्नी की देखभाल के लिए धवन ने उन्हें वनडे सीरीज के पहले तीन मैचों के लिए घोषित टीम से हटाने की मांग की थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।’ बोर्ड ने कहा कि अखिल भारतीय चयन समिति ने धवन के स्थान पर टीम में किसी अन्य खिलाड़ी को शामिल न करने का फैसला भी लिया है।

उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की वनडे सीरीज का आगाज 17 सितंबर से हो रहा है।इसका पहला मैच चेन्नई में खेला जाएगा।इसके बाद, 21 सितंबर को दूसरा मैच कोलकाता में, 24 सितंबर को इंदौर में तीसरा वनडे मैच, बेंगलुरू में 28 सितंबर को चौथा वनडे मैच और एक अक्टूबर को नागपुर में पांचवां और अंतिम वनडे मैच खेला जाएगा।

भारतीय टीम वनडे सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज भी खेलेगी।इसका पहला मैच सात अक्टूबर को रांची, दूसरा मैच 10 अक्टूबर को गुवाहाटी और 13 अक्टूबर को तीसरा मैच हैदराबाद में खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम:विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), लोकेश राहुल, मनीष पाण्डेय, केदार जाधव, अजिंक्य रहाणे, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर ), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव और मोहम्मद शमी.

error: Content is protected !!