The Voice of Bareilly since 2010

Good News : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस

रेलकर्मियों नयी दिल्ली। सरकार ने रेलकर्मियों को इस साल त्योहार के मौके पर 78 दिन के वेतन के बराबर उत्पादकता आधारित बोनस देने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल की आज यहां हुई बैठक में यह फैसला किया गया। बैठक के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी।

रेलवे के वित्तीय संकट के बावजूद इस साल भी रेलकर्मियों को 78 दिन का बोनस दिए जाने की घोषणा की गयी है जिसका लाभ 12.58 लाख रेलकर्मियों को मिलेगा।

error: Content is protected !!