The Voice of Bareilly since 2010

महानवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने किया कन्या पूजन

UP गोरखनाथ : सनातन हिन्दू धर्म में कुमारी कन्याओं का पूजन एवं सत्कार आदि शक्ति मॉ भगवती दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का पूजन है। आज महानवमी के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर स्थित मठ पर कन्या पूजन किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर स्थित आवास पर नौ देवी स्वरूपा कुमारी कन्याओं का चरण प्रच्छालन किया और विधि-पूर्वक कन्या पूजन किया। योगी ने इसके बाद पूजन एवं आरती विधि विधान से सम्पन्न करने के उपरान्त उन्हे भोजन प्रसाद तथा दान-दक्षिणा देकर विदा किया गया।

 

error: Content is protected !!