The Voice of Bareilly since 2010

Bareilly News – मानव सेवा क्लब के सदस्यों ने किया रक्त का महादान

बरेली। (Blood Donation Camp of Manav Seva Club) मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में गुरुवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आई.एम.ए. ब्लड बैंक में आयोजित इस शिविर में क्लब के सदस्यों ने रक्त का महादान किया।

 निर्भय सक्सेना ने बताया कि रक्तदान करने वालों में मुकेश सक्सेना, राजीव सक्सेना, आकाश सक्सेना सहित कई सदस्य शामिल हैं। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने बताया कि वह स्वयं 69 बार रक्तदान कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान सेवा का सबसे बड़ा काम है। हर युवा को रक्तदान करना चाहिए। रक्त देने से शरीर में कोई दुष्प्रभाव नहीं होता है।

error: Content is protected !!