The Voice of Bareilly since 2010

पकड़ा गया पेट्रोलियम का साढ़े 12 ड्रम अवैध भण्डारण

aonlaआंवला। बरेली रोड हाईवे पर स्थित गांव भोलापुर में एक बंद पडी दुकान साढ़े 12 ड्रम अवैध तेल भण्डार पकड़ा गया।

मुखबिर की सूचना पर एसडीएम ममता मालवीय ने पुलिस टीम के साथ भोलापुर की उस दुकान पर छापा मारा तो मौके पर दुकान बंद मिली। इस पर दुकान का सटर कटवाकर देखा गया तो उसमें से पूरे भरे हुए 12 ड्रम और एक ड्रम आधा भरा हुआ पेट्रोलियम मिला। अवैध रूप से किया गया यह तेल भडारंण चोरी से लोगों को बेचा जाता था।

खादय सुरक्षा अधिकारी ललित श्रीवास्तव ने बताया कि तेल चोरी करके बेचने में रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को भेजी जा रही है। बताया कि गांव के ही चंचल गुप्ता, रामस्वरूप, कल्लू तथा अन्य व्यक्तियों ने बताया कि ये दुकान किराये पर ली गई थी। इसमें तेल बेचने का काम किया जा रहा था। इस दौरान उनके साथ सीओ0 अशोक कुमार सिहं, सप्लाई इंस्पेक्टर ललित श्रीवास्तव, और बाबू कासिम तथा एसओ भमोरा मौजूद रहे।

error: Content is protected !!