The Voice of Bareilly since 2010

राशन कार्डों में गड़बड़ियों को लेकर एसडीएम से मिले पालिकाध्यक्ष, कार्रवाई की मांग

निरस्त किये जायें अपात्रों के कार्डआंवला। नगर में राशन कार्डों में गड़बड़ियों को लेकर पालिकाध्यक्ष सभासदों के साथ एसडीएम से मिले। इन्होंने पात्रों के राशन कार्ड बनवाने को मांग की। इस एसडीएम ने मामले में जल्द कार्यवाही की बात कही है।

नगर पालिकाध्यक्ष संजीव सक्सेना के नेतृत्व में शनिवार को सभासदों का शिष्टमंडल उपजिलाधिकारी से मिला। इन लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर बताया कि शहर में राशन कार्ड बनाने में बड़ी संख्या में गड़बड़ी हुई है। खासी बड़ी संख्या ऐसे लोगों की है जो राशन कार्ड बनवाने के लिए अपात्र हैं लेकिन वे सुविधा का लाभ ले रहे हैं। ऐसे में पात्रों को खासी दिक्कतें हो रही हैं।

निरस्त किये जायें अपात्रों के कार्ड

ज्ञापन में मांग की गयी है कि अपात्रों के राशनकार्ड निरस्त कर पात्रों के कार्ड बनाए जाएं। इसके साथ ही राशन की दुकानें राशनकार्ड धारकों के क्षेत्र में ही हों। मांग की गई कि दुकानदार प्रतियूनिट एक किलो गल्ला कम करके दे रहे हैं इसकी जांच की जाए।

उपजिलाधिकारी ममता मालवीय ने उनकी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की बात कही। इस मौके पर रामवीर प्रजापति, रामदीन सागर, अमर प्रकाश मौर्य, बाबी अग्रवाल, इरफान सिद्दीकी, लालमन मौर्य, अरविन्द पेंटर, हरिओम यादव, रजत राज प्रेमी, अकबर खां आदि मौजूद रहे।

प्रतिमाह 5 तारीख को लगेगा समाधान दिवस

पालिकाध्यक्ष संजीव सक्सेना ने बताया कि अगले माह से प्रत्येक माह की 5 तारीख को पालिका परिसर में पालिका समाधान दिवस लगाया जाएगा। इसमें पालिका से सम्बन्धित शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा। इस दिन पालिका के सभी सभासद व कर्मचारी मौजूद रहेंगे।

error: Content is protected !!