The Voice of Bareilly since 2010

दर्दनाक! गैर मजहबी प्रेम सम्बन्धों के कारण बहेड़ी में बेटी की हत्या कर लाश फूंकी

बरेली। बहेड़ी कोतवाली के नदेली गाँव में दर्दनाक वारदात का मामला सामने आया हैं गैर मजहबी प्रेम सम्बन्धों के कारण  बेटी की हत्या कर उसे फूंक दिया।ऑनर किलिंग की इस सनसनीखेज वारदात से बरेली थर्रा गया है। मामले की सूचना पर सोमवार भोर में पहुंची पुलिस ने शमशान से लड़की का अधजला शव बरामद किया है। दो समुदायों से जुड़ा मामला होने की वजह से सांप्रदायिक तनाव बढ़ गया है। आईजी, एसपी देहात के साथ कई थानों की पुलिस ने बहेड़ी में डेरा डाल दिया है।

 खफा परिजनों ने किशोरी की कर दी हत्या 

बहेड़ी में होली के अगले दिन दूसरे समुदाय का युवक किशोरी को लेकर फरार हो गया था। जिस के विरोध में किशोरी के परिजनों और गांव वालों ने मिलकर युवक के घर में तोड़फोड़ कर आग लगा दी थी। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज किया था। युवक पर पॉक्सो एक्ट लगा था। इसी मुकदमे की सुनवाई कोर्ट में चल रही थी।

बता दें कि सोमवार को लड़की का कोर्ट में बयान होना था और इसमें माता पिता के समझाने के बावजूद लड़की लड़के के पक्ष में ही बयान देने वाली थी। इस बात से खफा परिजनों ने किशोरी की हत्या कर दी। सुबह 5 बजे परिवार के ही चार लोग उसका सब श्मशान भूमि में ले गए। लकड़ियों में मिट्टी का तेल डालकर जला दिया। मगर इससे पहले ही किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।

पुलिस ने मौके पर जाकर अधजला शव चिता से निकलवाया। मौके पर एसपी ग्रामीण डॉ सतीश कुमार और आईजी रेंज बरेली डीके ठाकुर कई थानों की पुलिस के साथ पहुंचे है। लड़की को अपने साथ भगा कर ले जाने वाला लड़का पहले से ही जेल में है। जबकि लड़के और लड़की के परिवार वाले फरार है। केवल लड़की की माँ है वो बेहोश है।

error: Content is protected !!