The Voice of Bareilly since 2010

श्री गणेश पूजन के साथ शुरू हुई आंवला की ऐतिहासिक रामलीला

शुरू हुई आंवला की ऐतिहासिक रामलीलाआँवला (बरेली)। शनिवार को गंज त्रिपोलिया पर श्रीगणेश पूजन के साथ आंवला की ऐतिहासिक श्रीरामलीला का शुभारम्भ हो गया। पं0 नन्हेबाबू शर्मा द्वारा विधि विधान के साथ भगवान श्रीगणेश का पूजन कराया गया। इसके बाद अयोध्या फैजाबाद से आए आदर्श रामलीला मंडल एवं नाटय कला परिषद के कलाकारों द्वारा ने देशभक्ति से ओतप्रोत नाटक का मंचन किया।

इससे पूर्व आंवला सांसद धर्मेन्द्र कश्यप और पालिका चेयरमैन संजीव सक्सेना ने फीता काटकर श्रीरामलीला का उद्घाटन किया। उपस्थित जनसमूह से सांसद धर्मेन्द्र कश्यप ने श्रीराम के आदर्शों पर चलने और देश में रामराज्य लाने का आह्वान किया।
पालिकाध्यक्ष संजीव सक्सेना ने कहा कि श्रीरामलाला हमारी पुरातन परम्परा हैं। यह हमारे गौरवशाली इतिहास को प्रदर्शित करती है। श्रीरामलीला हमारी नई पीढ़ी को संस्कार और आदर्शों के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देती है। हम भगवान श्रीराम के आदर्शो को अपने जीवन में उतारें।
कमेटी महामंत्री वीर िंसंह ने पाल ने बताया कि 3 अक्टूबर को नगर में विशाल श्रीरामबारात शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर डा. नंदकिशोर मौर्य, अशोक खण्डेलवाल, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, अमित कुशवाह, दुर्गाप्रसाद, पराग गुप्ता एडवोकेट, सूरज शर्मा, सूरजभान गुप्ता, सुनील श्रीवास्तव आदि ने सहयोग प्रदान किया।

error: Content is protected !!