The Voice of Bareilly since 2010

Urs-e-Ala Hazrat : सौंवे उर्स पर उर्स स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग

उर्स-ए-आला हज़रतबरेली। आला हजरत के सौवें उर्स को लेकर आज एक प्रतिनिधिमंडल मुरादाबाद जाकर रेलवे अधिकारियों से मिला और उर्स स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की। यह प्रतिनिधि मण्डल आला हज़रत दरगाह प्रमुख मौलाना सुब्हान रज़ा खान (सुब्हानी मियां) की ओर से मिला था।

दरगाह से सम्बद्ध नासिर कुरैशी ने बताया कि पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल हाजी मोहम्मद जावेद खान के नेतृत्व में गया। इसमें शाहिद खान नूरी, परवेज नूरी, औरअंगज़ेब नूरी, ताहिर अल्वी शामिल रहे। प्रतिनिधि मंडल ने दरगाह प्रमुख की ओर से एक पत्र सौपा।

पत्र में कहा गया है कि हर साल उर्स ए रज़वी में लाखों जायरीन बरेली आते हैं। चूकि इस वर्ष सौ साला उर्स मनाया जाएगा। ऐसे में हर साल से अधिक भीड़ आने की संभावना है। इसलिए रेलवे उर्स स्पेशल ट्रेने चलाने, उर्स स्थल पर टिकट खिड़की खोलने और बरेली रेलवे स्टेशन, सिटी रेलवे स्टेशन व इज़्ज़त नगर स्टेशन पर अतिरिक्त टिकट विंडो खोलने, बरेली से गुजरने वाली सभी ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगवाने आदि की व्यवस्था करायी जाये।

मांग की गयी है कि बाहर से आने वाले ज़ायरीन को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस पर रेलवे अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को गत वर्षों से बेहतर व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया।

error: Content is protected !!