The Voice of Bareilly since 2010

एमनेस्‍टी इंटरनेशनल का पीएम मोदी पर हमला, BJP ने किया पलटवार

narendra modiनई दिल्‍ली। मानवाधिकारों के लिए काम करने वाली गैर सरकारी अंतरराष्‍ट्रीय संस्‍था एमनेस्‍टी इंटरनेशनल(Amnesty International) ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उसने प्रधानमंत्री मोदी पर बड़े आरोप लगाए हैं। एमनेस्टी इंटरनेशनल ने ट्वीट किया है कि मोदी ने मानवाधिकारें की रक्षा का वचन दिया था लेकिन वह मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और ऐसे संगठनों को निशाना बना रहे हैं। वहीं भाजपा ने एमनेस्‍टी के इन आरोपों पर पलटवार किया है। उसने कहा है कि एमनेस्‍टी इंटरनेशनल प्रधानमंत्री मोदी के पीछे पड़ी है और यह संस्‍था दुनिया में भारत को बदनाम कर रही है।

एमनेस्‍टी ने पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि भारत जैसी बड़ी शक्ति को मानवाधिकार की रक्षा करनी चाहिए। ताकतवार नेता किसी को भी इस तरह से परेशान नहीं करते हैं। एमनेस्ट ने एक वीडियो भी ट्वीट किया है और लिखा है कि भारत में मीडिया हाउस पर छापे पड़ रहे हैं और विभन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है।

एक ट्वीट में एमनेस्टी ने प्रश्न किया है कि क्या सियोल शांति पुरस्कार से सम्मानित नरेंद्र मोदी मानवाधिकार संगठनों को निशाना बना रहे हैं। आपको याद होगा कि इसी साल 25 अक्टूबर को एमनेस्टी इंटरनेशनल के बेंगलुरु स्थित कार्यालय पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की थी। यह कार्रवाई फेमा के तहत धोखाधड़ी के आरोप में की गई थी।

 

 

error: Content is protected !!