The Voice of Bareilly since 2010

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) की एयरोस्पेस लैब में धमाका

बेंगलुरु। कर्नाटक के बेंगलुरु में स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) की एयरोस्पेस लैब में हुए धमाके एक वैज्ञानिक की मौत हो गई। लैब में हाइड्रोजन गैस का सिलेंडर फटने से यह धमाका होने की आशंका जताई जा रही है। सदाशिवनगर पुलिस के अनुसार, धमाके में एक वैज्ञानिक की मौत हो गई। तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

हालांकि, धमाका किन कारणों से हुआ इसकी जानकारी अभी साफ नहीं हो पाई है। घायलों को स्थानीय हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि यह धमाका दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर हुआ। उस समय लैब में चार लोग मौजूद थे। आईआईएससी के अधिकारियों का कहना है कि यह धमाका कैसे हुआ, इसके बारे में अभी कुछ भी कहना मुश्किल है। लैब में सबकुछ टूटा हुआ था। वहां गैस और आग का कोई निशान नहीं था।

 

error: Content is protected !!