The Voice of Bareilly since 2010

 आतंकी वारदात से ज्यादा सड़कों के गड्ढों से मर रहे लोग : SC

sनई दिल्ली। देश में आतंकी हमलों से ज्यादा लोग सड़कों के गड्ढे में गिरकर मरते हैं। ये गड्ढे इतने ज्यादा खतरनाक होते जा रहे हैं कि शीर्ष अदालत ने भी इस मसले पर चिंता जाहिर की है। सुप्रीम कोर्ट ने    गुरुवार को सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि देश में जितने लोग आतंकी हमलों में नहीं मरते हैं, उससे ज्यादा सड़कों के गड्ढे में गिरकर मर जाते हैं।

 सुप्रीम कोर्ट ने कहा

2013-2017 के बीच सड़कों पर गड्ढों के कारण 14,926 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। इस पर चिंता जताते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पिछले पांच सालों में सड़कों पर हुए गड्ढों के कारण मरने वालों की संख्या सीमा पर या आतंकियों द्वारा की गई हत्याओं से कहीं अधिक है।

2017 में 3,597 लोगों ने गंवाई जान

वर्ष 2017 में गड्ढों ने 3,597 लोगों की जान ली, यनी हर दिन 10 लोगों की मौत इन गड्ढों के कारण हुई है। आमतौर पर दिन के उजाले में सड़कों के गड्ढे नजर आ जाते हैं, लोग बचते-बचाते निकल जाते हैं लेकिन रात में व बारिश के दिनों में इनसे बच पाना मुश्किल हो जाता है। पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण इन गड्ढों में पानी भर जाता है। इस कारण दुर्घटना होने की आशंका बढ जाती है।

 

error: Content is protected !!