The Voice of Bareilly since 2010

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मंच पर बेहोश होकर गिरे

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मंच पर बेहोश होकर गिरे

indinमुंबईकेंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी शुक्रवार को उस समय अचानक बेहोश हो गए, जब वह महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में शुक्रवार को एक विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत कर रहे थे।

एक अधिकारी ने बताया कि राहुरी में कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रगान के दौरान गडकरी बेहोश होकर गिर पड़े। समारोह में महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. विद्यासागर राव भी मौजूद थे जिन्होंने गडकरी की उठाने में मदद की। गडकरी को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। अब उनकी हालत बेहतर बताई गई है।

स्वयं गडकरी ने एक ट्वीट के जरीये अपनी तबीयत खराब होने की जानकारी दी। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से सूचना दी कि ब्लड शुगर कम होने की वजह से उनकी तबीयत थोड़ी-सी खराब हो गई। हालांकि, डॉक्टर से चेकअप के बाद अब वह ठीक हैं।

error: Content is protected !!