The Voice of Bareilly since 2010

ऑनलाइन खरीदारी करना होगा महंगा, अब नहीं मिल पाएगा बंपर डिस्काउंट!

अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी ऑनलाइन कंपनियों में लगातार लगने वाली सेल और हैवी डिस्काउंट पर रोक लगाने की तैयारी है। इसके लिए सरकार ई-कॉमर्स पॉलिसी को लेकर विचार कर रही है।

नई दिल्ली : ऑनलाइन कंपनियां अब हैवी डिस्काउंट नहीं दे पाएंगी। जाहिर है कि ऑनलाइन खरीदारी करने वालों को झटका लगेगा। दरअसल, केंद्र सरकार ई-कॉमर्स पॉलिसी में बदलाव करने जा रही है। नई पॉलिसी लागू होने के साथ ही अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी किसी भी ई-कॉमर्स कंपनी से खरीदारी महंगी हो जाएगी।

वाणिज्य और उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने सोमवार को लोकसभा में बताया कि ई-कॉमर्स पॉलिसी पर विचार किया जा रहा है। हालांकि, इसको लेकर अभी तक कोई तय सीमा नहीं रखी गई है। उन्होंने कहा कि इन कंपनियों के पास पैसे की कमी नहीं है। ऐसे में सेल के दौरान ज्यादा डिस्काउंट देकर और ज्यादा वॉल्यूम में सामान बेचकर ये कंपनियां मुनाफा निकालने में कामयाब रहती हैं। प्रभु ने बताया कि नई पॉलिसी को लेकर इस साल अप्रैल और जुलाई में बैठक हुई थी। इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों, भारतीय रिजर्व बैंक,, उद्योगों, ई-कॉमर्स कंपनियों तथा टेलीकॉम और पेमेंट कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए थे।

छोटे व्यापारी हैवी डिस्काउंट का कर रहे विरोध

दरअसल, ई-कॉमर्स कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए भारी भरकम डिस्काउंट देती हैं। लगातार सेल लगने की वजह से छोटे व्यापारियों को बहुत ज्यादा नुकसान उठाना पड़ता है। इस कारण छोटे व्यापारी शुरू से ही ई-कॉमर्स कंपनियों का विरोध करते आ रहे हैं। 

error: Content is protected !!