The Voice of Bareilly since 2010

पिटाई के बाद तीन तलाक देकर घर से निकाला, ले आया दूसरी बीवी

फखरून्निशां का आरोप है कि हनीफ ने 23 दिसंबर को दूसरी शादी कर ली। इसकी जानकारी होने पर वह 26 दिसंबर को पिता के साथ ससुराल पहुंची तो तीन तलाक की बात कही गई।

बरेली। तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने व इस पर संसद में विधेयक पेश किए जाने के बावजूद तीन तलाक के मामले थम नहीं रहे हैं। इस बीच बरेली में तीन तलाक का एक और मामला सामने आ गया है। फखरुन्निशां का आरोप है कि उसके शौहर हनीफ खां ने उसे मारपीट कर घर से निकालने के बाद दूसरी शादी कर ली है। उसने शौहर के खिलाफ तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कराने के लिए कैंट थाने और एसएसपी को तहरीर दी है। 

दहेज के लिए करता था प्रताड़ित

ठिरिया निजावत खां निवासी फखरून्निशां की शादी 25 अक्टूबर 2014 को हनीफ से हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपये देने की मांग को लेकर उसे प्रताडि़त कर रहे थे। इस मांग को पूरा नहीं करने पर हनीफ ने फखरून्निशां को 10 दिसंबर को मारपीट कर घर से निकाल दिया। फखरून्निशां का आरोप है कि हनीफ ने 23 दिसंबर को दूसरी शादी कर ली। इसकी जानकारी होने पर वह 26 दिसंबर को पिता के साथ ससुराल पहुंची तो तीन तलाक की बात कही गई।

निदा खान से भी मांगी मदद

फखरुन्निशां ने आला हजरत हेल्पिंग सोसायटी की अध्यक्ष निदा खान  से भी मांगी है। बुधवार को निदा खान उसको लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पास गईं, तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की है। निदा का कहना है कि कानून बनने की प्रक्रिया के बीच भी महिलाओं को तलाक देकर घर से निकाला जा रहा है। ऐसे मामलों में पुलिस आसानी से मुकदमा दर्ज नहीं करती।

error: Content is protected !!