The Voice of Bareilly since 2010

भाजपा ने शुरू की ‘भारत के मन की बात, मोदी के साथ’

भाजपा को उम्मीद है कि इस अभियान के जरिये उसको 10 करोड़ परिवारों से सीधे जुड़ने में मदद मिलेगी और उनके सुझावों के आधार पर लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र तैयार किया जाएगा।

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव-2019 के लिए भाजपा ने चुनावी बिगुल विधिवत फूंक दिया है। रविवार को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने चुनावी अभियान ‘भारत के मन की बात, मोदी के साथ’इसकी शुरुआत की। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद हैं। 

इस अभियान के अंतर्गत 10 करोड़ लोगों से सुझाव लेने का लक्ष्य रखा गया है। 

इस अभियान के जरिए भाजपा ने भारत के भविष्य को आकार देने में प्रत्येक भारतीय को शामिल करने का लक्ष्य रखा है। पार्टी को उम्मीद है कि इस अभियान से पार्टी को 10 करोड़ परिवारों से सीधे जुड़ने में मदद मिलेगी और उनके सुझावों के आधार पर लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी अपना घोषणापत्र तैयार करेगी।

इस दौरान हुई सभा में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह विपक्षी दलों के साथ ही पूर्व की सरकारों को जमकर घेरा। कहा- 2014 से पहले 30 साल तक देश की समस्याओं के समाधान के लिए दूरदर्शी सोच के साथ ठोस कदम नहीं उठाए गए। चुनाव जीतने के लिए केवल झूठे वादे किए गए। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार पांच वर्षों के लिए नहीं होती, बल्कि यह एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है। इसी से देश का विकास होगा। उन्होंने कहा कि 30 साल बाद 2014 में जनता ने मोदी जी के नेतृत्व में पूर्ण बहुत की सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी सरकार ने देश की स्थिति को बदला। प्रधानमंत्री की दूरदर्शी नीतियों के कारण देश में दीर्घकालिक विकास की नींव रखी जा चुकी है।

error: Content is protected !!