The Voice of Bareilly since 2010

मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ्य फिर बिगड़ा, गाजियाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती

गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के संरक्षक, उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री व मैनपुरी से सांसद मुलायम सिंह यादव की तबीयत सोमवार को फिर बिगड़ गई। उन्हें गंभीर हालत में कौशांबी के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कहा जा रहा है कि मुलायम को पेशाब से जुड़ी समस्या चलते अस्पताल लाया गया। अस्पताल लाने के दौरान उनके साथ पूर्व सांसद व भतीजे धर्मेंद्र यादव मौजूद थे।

डॉक्टरों की एक टीम लगातार मुलायम के स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए है। पेशाब की समस्या के साथ ही उनका शुगर लेवल भी बढ़ा हुआ है जिससे स्थिति जटिल हो गई है। शुगर लेवल के नियंत्रण में आते ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

मुलायम सिंह यादव की तबीयत बीते कुछ समय से लगातार खराब चल रही है। इससे पहले उनको 22 जून को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीते 15 दिनों में उन्हें तीसरी बार अस्पताल में भर्ती कराया गया है।खराब स्वास्थ्य के चलते मुलायम लोकसभा में शपथ लेने व्हील चेयर पर गए थे और तय समय से पहले शपथ ली थी।

error: Content is protected !!