The Voice of Bareilly since 2010

जमात-ए-इस्लामी के 60 से अधिक बैंक खाते सीज, 4500 करोड़ की संपत्ति का शक

जमात-ए-इस्लामी जम्मू-कश्मीर पर देश में राष्ट्र विरोधी और विध्वंसकारी गतिविधियों में शामिल होने तथा आतंकवादी संगठनों के साथ संपर्क में होने का आरोप है।

नई दिल्‍ली : आतंकवाद को फंडिंग करने के आरोपी अलगाववादी संगठन जमात-ए-इस्लामी जम्मू-कश्मीर पर सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को प्रतिबंध लगाने के बाद से अब तक उसके 350 सदस्‍य गिरफ्तार किए जा चुके हैं जबकि 60 से अधिक बैंक खातों को सीज कर दिया गया है। अब तक हुई जांच में जमात-ए-इस्‍लामी की कुल संपत्ति 4500 करोड़ रुपये से अधिक की आंकी गई है। यह संगठन जम्मू-कश्‍मीर में 400 स्‍कूल, 350 मस्जिद और एक हजार मदरसे चलता है।

जमात-ए-इस्लामी जम्मू-कश्मीर पर देश में राष्ट्र विरोधी और विध्वंसकारी गतिविधियों में शामिल होने तथा आतंकवादी संगठनों के साथ संपर्क में होने का आरोप है। इसके चलते उसे कथित रूप से राष्ट्र विरोधी और विध्वंसकारी गतिविधियों के लिए गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत गुरुवार को प्रतिबंधित कर दिया गया था। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा पर एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद गृह मंत्रालय ने उस पर प्रतिबंध को लेकर अधिसूचना जारी की थी।

सुरक्षा बलों ने पुलवामा के अवंतिपोर में बीती 14 फरवरी को हुए आतंकवादी हमले के बाद अलगाववादी ताकतों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी।

error: Content is protected !!