The Voice of Bareilly since 2010

दिल्ली-NCR में भूकंप के हल्के झटके, कोई नुकसान नहीं

earthquake-jolts-Delhiनई दिल्ली, 25 दिसम्बर। दिल्ली और एनसीआर में देर रात करीब 12.50 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। हालाकि इस झटके में किसी प्रकार के जानमाल की हानि या हताहत होने की खबर नहीं है। मिली जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बताया जा रहा है।

 इसकी तीव्रता रिक्‍टर स्‍केल पर 6-5 आंकी गई है। झटके करीब तीन मिनट तक रहे और पंजाब जम्‍मू-कश्‍मीर और पाकिस्‍तान में भी महससू किये गए।

एक के बाद एक भूकंप के कई झटके महसूस किए गए। उत्तर भारत के कई शहरों में ये झटके महसूस किए गए। पंजाब और जम्मू कश्मीर से भी झटके महसूस किए जाने की खबरें मिल रही हैं।

error: Content is protected !!