The Voice of Bareilly since 2010

IMF ने किया भारत में 500 और 1000 के नोटबंदी के फैसले का समर्थन

indian-currencyवाशिंगटन। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने आज कहा कि वह भ्रष्टाचार से लड़ने के लिये भारत सरकार द्वारा उठाये गये कदमों का समर्थन करता है। हालांकि, उसने कहा है कि बदलाव के इस काम को सोच विचारकर और बिना किसी अफरा तफरी के किया जाना चाहिये।

आईएमएफ प्रवक्ता गैरी राइस ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में कहा, ‘हम भारत में अवैध धन के प्रवाह और भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिये उठाये गये कदमों का समर्थन करते हैं। हालांकि, भारतीय अर्थव्यवस्था में रोजमर्रा के लेनदेन में नकदी की भारी भूमिका को देखते हुये मुद्रा में बदलाव के काम को सोच समझकर किया जाना चाहिये ताकि अफरा तफरी कम से कम हो।’ उनसे भारत सरकार के 500 और 1,000 रुपये के नोटों को चलन से वापस लेने के फैसले के बारे में पूछा गया था। उन्होंने कहा, ‘मेरा कहना है कि जब कोई देश इस तरह के कदम उठाता है, हालांकि यह कोई असाधारण कदम नहीं है – देश यह कदम उठाते रहे हैं, लेकिन इस काम को व्यवस्थित तरीके से करना चाहिये।’

भाषा
error: Content is protected !!