The Voice of Bareilly since 2010

मौनी अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकी

इलाहाबाद : लाखों श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को कड़ाके की ठंड और सुबह बारिश के बावजूद मौनी अमावस्या के पवित्र मौके पर गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में डुबकी लगाई।

खराब मौसम और सड़कों की खराब हालत के बावजूद श्रद्धालु कई मील पैदल चलकर संगम तक पहुंचे और मौन रहकर स्नान किया।

संगम के आस पास पूरे क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। संगम पर एक महीने का माघ मेला भी चल रहा है।

माघ मेला के जिला प्रशासन द्वारा स्थापित नियंत्रण कक्ष के अनुसार शाम तक 50 लाख से अधिक लोगों ने पवित्र डुबकी लगाई।

भाषा

error: Content is protected !!