The Voice of Bareilly since 2010

बाकरगंज में महिलाओं को रोजगार करने को दिये 5300 रुपये

NGOबरेली। बाकरगंज में स्वयंसेवी संस्था ने 5 सदस्य महिलाओं को 5300 रुपये प्रत्येक के हिसाब से करोबार करने के लिए दिये हैं। यह राशि न्यू अवध सेवा समिति की रुहेलखण्ड अध्यक्ष फरज़ाना कुरैशी के नेतृत्व में जिला प्रभारी रोशन रज़ा और रूहेलखण्ड सचिव महिला मोर्चा की अध्यक्ष रिंकी कश्यप उपाध्यक्ष रिया यादव ने प्रदान की। महिलाओं को इस राशि का चैक दिया गया है।

रोशन रजा का कहना है कि महिला सदस्य समाज की सेवा तो करती है अपने लिए कुछ भी नहीं कर पाती है। समिति द्वारा दिये गये इन रुपयों से ये महिलाएं अपने परिवार का सहयोग करेंगी और अपने बच्चो का भविष्य संवारने का काम करेंगी।

error: Content is protected !!