The Voice of Bareilly since 2010

बढ़ी ठंड : शीतलहर और चहुंओर कोहरा ही कोहरा, यातायात प्रभावित

fogबरेली। अचानक मौसक के यूटर्न लेने से समूचे उत्तर भारत में शीत लहर शुरू हो गई है। बरेली में सायं होने से पूर्व कोहरे की परत आ गई और पूर्वी हवाओं के साथ सर्दी बढ़ गई।

रविवार शाम से अचानक सर्दी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। आज इसका असर और अधिक देखने को मिला। दिन में भी हवाओं के झोको के साथ सर्दी का एहसास होता रहा। सायं के सूरज अस्त होने से पहले चारों ओर कोहरे की चादर छानी शुरू हो गई। रात में कोहरा अधिक आने के कारण सड़क मार्ग पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई।

सूत्रों के अनुसार मौसम में बदलाव आने के कारण दर्जनो ट्रेने विलम्ब से चल रही है। कुछ स्थानों पर सवारी गाड़ियों को निरस्त कर दिया गया है। उधर कोहरे के कारण आलू की फसल पर सीधा प्रभाव पड़़ने की सम्भावना है। मौसम वैज्ञानिको का कहना है कि पाला आलू की फसल के लिए वेहद नुकसान दायक है। इससे झुलसा रोग लगने की सम्भावना प्रबल हो जाती है।train-in-fog

error: Content is protected !!