The Voice of Bareilly since 2010

WARNING: पृथ्वी के पास शीघ्र आ रहा “London Eye” से भी बड़ा Asteroid – NASA

Asteroid 2020ND

Science & Technology Desk: सन् 2020 में दुनिया में वैसे ही हलचल मची हुई है। देश-दुनिया से हटकर वैज्ञानिक बातें करें तो साल 2020 में स्पेस में भी हलचल मची हुई है। इसके संदर्भ में NASA लगातार अपने फैक्ट्स और चेतावनी जारी करता रहता है। इस साल कई सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण पड़ने के अलावा भी स्पेस में काफी हलचल मची हुई है। हर दूसरे दिन स्पेस से ऐसी ही अजीबोगरीब स्थितियां होने की जानकारी मिल रही है। तो जानतें हैं NASA की चेतावनी के बारे में –

स्पेस एजेंसी NASA ने दुनिया के लिए एक नई चेतावनी जारी की है। नासा के अनुसार, एक बहुत बड़े आकार का asteroid काफी तेजी से पृथ्वी की तरफ आ रहा है। यह asteroid “London Eye” से भी 1.5 गुना ज्यादा बड़ा है। यूनाइटेड किंगडम के लैंडमार्क London Eye की हाइट 443 फीट के लगभग है और यह asteroid उससे तकरीबन 50 प्रतिशत बड़े आकार का है।

बन सकता है खतरा

स्पेस एजेंसी NASA ने इस asteroid को Asteroid 2020ND नाम दिया है और उनके मुताबिक, यह पृथ्वी के लिए खतरनाक भी साबित हो सकता है। 24 जुलाई 2020 को यह asteroid पृथ्वी के सबसे समीप आएगा। नासा की चेतावनी के अनुसार, यह एस्टेरॉइड पृथ्वी गृह की 0.034 A.U (Astronomical unit) की रेंज के अंदर तक आएगा। (एक Astronomical unit 150 मिलियन किलोमीटर के बराबर होती है यानि कि जितनी दूरी पृथ्वी और सूरज के बीच है।)

error: Content is protected !!