The Voice of Bareilly since 2010

पृथ्वी और सूर्य के आधे मार्ग से ली गईं सूर्य की निकटतम तस्‍वीरें, दिखी बस आग ही आग

पृथ्वी,सूर्य, सूर्य की निकटतम तस्‍वीरें, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी, ESA,वैज्ञानिक डेनियल मुलर,कैम्फायर्स,सोलर ऑर्बिटर,

Science & Technology Desk: यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) के एक अंतरिक्ष यान ने सूर्य की अब तक की निकटतम तस्वीरें ली हैं। जिनमें हर जगह छोटी-छोटी अनगिनत आग की लपटें उठती दिखाई देती हैं। वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष यान ‘सोलर ऑर्बिटर’ द्वारा ली गईं पहली तस्वीरें एक टवीट् कर जारी कीं।

यह यान फरवरी में केप केनवेरल से रवाना हुआ था। इसने जब तस्वीरें लीं तो उस समय यह सूर्य से लगभग 07 करोड़ 70 लाख किलोमीटर की दूरी पर यानी कि धरती और सूरज के बीच लगभग आधे मार्ग में था।

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के परियोजना वैज्ञानिक डेनियल मुलर ने कहा कि टीम ने आग की इन लपटों को ‘‘कैम्फायर्स’’ नाम दिया है।

error: Content is protected !!